सराईकेला, जुलाई 29 -- राजनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा 29 जुलाई, 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी, 2027 (माघ पूर्णिमा) तक देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान एवं पूर्व विधायक अनंत राम टुडू ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास के समानता, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। 29 जुलाई को सभी मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव आयोजित होगा। इसके अलावा कलश वंदन अभियान, गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहभागिता की अपील की। यह भी पढ़ें- संत रविदास की 650 वीं जयंती भव्य तरीके से मनाएगी भाजपा : अर्जुन मुंडा यह भी पढ़ें- गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर सम...