झांसी, जुलाई 7 -- झांसी,संवाददाता। बलिया से सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने मंगलवार को भाजपा पर हमला किया। पत्रकारों से रूबरू हुए और कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी पर कहा कि मेरी मां ने भी चंदा दिया था, साथ ही आरोप जड़ा कि भाजपा चंपत राय को बचाने का काम करी है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। दावा किया कि जनता का मौजूदा रुझान कायम रहा तो वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे सांसद पांडेय ने सर्किट हाउस में थे। सपा के विधायक और भाजपा सरकार के मंत्री मनोज पांडेय को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले,"यहां शेरों का मेला लगा है और आप कुत्ता-बिल्ली की बात कर रहे हैं। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सांसद ने कहा कि मेरी मां ने...