घाटशिला, मार्च 15 -- घाटशिला। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने पूर्वीसिंहबूम भाजपा ग्रामीण जिला के विभिन्न मंडलो के मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दिया है। जिसमें बहरागोड़ा से राजकुमार कर, बरसोल मंडल से कमलकांत सिंह, दामपाड़ा मंडल से संजय महाकुड़, गुड़ाबांधा मंडल से गुरु चरण मार्डी, जादूगोड़ा मंडल से तनुश्री नंदा, मुसाबनी के जयंत घोष, सूरदा से अशोक पासवान, चाकुलिया से महादेव महतो, श्याम सुंदरपुर शुभेंदु पात्र, घाटशिला से विजय पांडेय,गालूडीह से अमरदीप शर्मा, धालभूमगढ़ से काकुली सिंह, डुमरिया से नमिता नायक को नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...