भाजपा घटनाओं पर हमेशा राजनीतिक रोटी सेंकती है : कांग्रेस
रांची, मार्च 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि हजारीबाग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर भाजपा नेताओं का बयान अत्यंत संवेदनशील मामले में ओछी राजनीति का परिचायक है। भाजपा का चरित्र हमेशा से ही घटनाओं को सुलझाने के बजाए उस पर रोटियां सेंकने का रहा है। उन्होंने कहा कि कुसुंबा की घटना अत्यंत हृदयविदारक है और राज्य सरकार इसे लेकर पूरी तरह गंभीर है। सरकार द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रहा है। भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि यह झारखंड है, यहां अपराधियों को संरक्षण नही, बल्कि सलाखों के पीछे भेजा जाता है। कानून अपना काम कर रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जो भाजपा नेता आज कानून व्यवस्था की दुहाई दे रहे हैं, वे हाथरस, उन्नाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.