लातेहार, अगस्त 7 -- लातेहार। भाजपा लातेहार ग्रामीण मंडल (पूर्वी एवं पश्चिमी) की संयुक्त मासिक बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, मंडल प्रभारी रेणु देवी तथा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी उपस्थित रहे। बैठक में झारखंड एसआईआर अभियान, संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के कलश वंदन अभियान, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में आशा लकड़ा, हरिओम प्रसाद, सुकन्या देवी, मदन प्रसाद, दीपक पासवान, शिवनाथ मेहता, हरमोहन सिंह, लालमोहन साव, अमित वर्मा, किस्मतिया देवी, कन्हाई सिंह...