भाजपा गैर राजनीतिक परिवार के युवाओं को जोड़ेगी : सरावगी
पटना, अप्रैल 4 -- भाजपा गैर राजनीतिक परिवार के युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाएगी। यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा का 46 साल पूरा होने जा रहा है। इस अवसर पर स्थापना दिवस समारोह होगा। इसी परिप्रेक्ष्य में पार्टी ने निर्णय लिया है कि गैर राजनीतिक लोगों को भी संगठन से जोड़ा जाए। प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह पर भाजपा बस्ती-बस्ती जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर कार्यों की जानकारी देगी। उन्हें उन योजनाओं से होने वाले लाभ और आए बदलाव की भी जानकारी दी जाएगी।अध्यक्ष ने कहा कि पांच से सात अप्रैल को पार्टी कार्यालय की सजावट की जाएगी। छह अप्रैल को विकास यात्रा होगी। कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.