पटना, मार्च 30 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि गैर राजनीतिक परिवारों के युवाओं को पार्टी से जोड़ने, पार्टी की नीतियों और उसके कार्यों को उन तक पहुंचाना हमलोगों का मुख्य फोकस होगा। पार्टी के स्थापना दिवस पर इसको लेकर अभियान चलेगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार पार्टी के स्थापना दिवस पर छह से 12 अप्रैल तक राज्यभर में कई कार्यक्रम होंगे। इसके लिए जिला, मंडल से लेकर बूथ स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। भाजपा के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाते हैं तथा सेवा भाव और राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य का संकल्प लेते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.