भाजपा गैर-पदाधिकारियों को भी बना सकती है राज्यों का संगठन प्रभारी
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा नेतृत्व राज्यों के संगठन प्रभारियों की नियुक्ति में कुछ गैर-पदाधिकारी प्रमुख नेताओं को भी शामिल कर सकता है। संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक परिस्थितियों में प्रभावी भूमिका निभाने की क्षमता इन नियुक्तियों का प्रमुख आधार होगी। भाजपा में अभी केवल तीन राज्यों के लिए ही नियुक्तियां की गई हैं और तीस से ज्यादा संगठनात्मक राज्यों के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां होनी बाकी है। प्रभारी के साथ कई राज्यों में सह प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे। आम तौर पर संगठन प्रभारी पार्टी पदाधिकारी होते हैं, जिनमें महासिचव, उपाध्यक्ष व सचिव शामिल होते हैं। लेकिन कई बार कार्यकारिणी सदस्यों को भी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस बार भी कुछ राज्यों में कार्यकारिणी सदस्य बनने वाले पार्टी के कुछ वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.