रांची, अगस्त 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को गेतलसूद मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि मंडल प्रवासी एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सूरज शाहदेव, मंडल महामंत्री मनोज चौधरी तथा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में बूथ गठन, तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर उनके जन्मस्थल की पवित्र मिट्टी प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने पर मंथन इसके लिए तैयारी बैठकों का कार्यक्...