चाईबासा, अप्रैल 15 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड में हेमंत सरकार द्वारा जनता को गुमराह करने की राजनीति अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है। पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने चाईबासा में आयोजित प्रमंडलीय स्तरीय मुखिया सम्मेलन में मंत्री दीपिका सिंह पांडेय के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के योगदान को जानबूझकर नजरअंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पंचायत चुनाव भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था और भाजपा गांव की सरकार को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। केंद्र सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत झारखंड को 6,000 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है तथा हाल ही में 275 करोड़ भी जारी किए गए हैं, लेकिन राज्य सरकार इसका श्रेय लेने में लगी है। यह भी पढ़ें- जमुआ में न...