भाजपा गदरपुर मंडल की प्रबुद्ध जन बैठक का आयोजन
रुद्रपुर, जून 15 -- गदरपुर, संवाददाता। सोमवार को भाजपा गदरपुर मंडल में एक विशेष प्रबुद्ध जन बैठक हुई। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद पांडे ने कार्यक्रम आए डॉक्टरों, वकीलों, शिक्षकों और प्रतिष्ठित व्यापारियों को अंगवस्त्र व पटका पहनाकर सम्मानित किया। विधायक पांडेय ने कहा कि शिक्षक, डॉक्टर, अधिवक्ता और व्यवसायी समाज की रीढ़ हैं। देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने के लिए इस वर्ग का मार्गदर्शन और सहयोग भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को उनके सामने रखते हुए कहा कि आज सरकार की पारदर्शिता का ही परिणाम है कि केंद्र से चलने वाला पैसा सीधे बिना किसी बिचौलिए के गरीब और जरूरतमंद के खाते में पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- विशेष जनसंपर्क अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.