शृंगेरी, मई 4 -- देश की निगाहें आज पांच राज्यों- केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर टिकी हुई हैं, लेकिन इन भारी सियासी सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कर्नाटक से एक बड़ी और चौंकाने वाली 'गुड न्यूज' मिली है। शृंगेरी विधानसभा सीट पर हुए एक नाटकीय उलटफेर में, 2023 का चुनाव हार चुके बीजेपी उम्मीदवार डीएन जीवराज को अब आधिकारिक रूप से विधायक घोषित कर दिया गया है। एक तरफ जहां पांच राज्यों की मतगणना से नई सरकारों के हार-जीत के फैसले हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक में हाईकोर्ट के आदेश पर हुई पोस्टल बैलेट की दोबारा गिनती ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक की कुर्सी छीनकर बीजेपी की झोली में डाल दी है। कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्रों) की दोबारा गिनती और पुनर्सत्यापन के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.