भाजपा को 2 से 3 प्रतिशत वोटों का और होगा नुकसान, ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर बोले अखिलेश
लखनऊ, नवम्बर 12 -- Akhilesh Yadav: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बीच हुए गठबंधन का सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने इनके गठबंधन से भाजपा को नुकसान होने की बात भी कही। अखिलेश ने बताया कि आसपा और एआईएमआईएम का गठबंधन भाजपा के लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है। दोनों पार्टियों के नजदीक आ जाने से भाजपा को करीब तीन प्रतिशत तक वोटों का नुकसान हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखी पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा, 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का हम स्वागत करते हैं! समाज के स्तर पर परिवर्तन होना ही चाहिए लेकिन सच में सफलता तब ही मिलेगी जब 'राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा' सक्रिय होगा। पीडीए समाज के भले के लिए जो भी साम्प्रदायिक ताक़तों से सच में लड़ेगा और पीडीए समाज की आवाज़ उठाएगा, उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.