भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ बसपा के पास : बाबू मुनकाद अली
अमरोहा, जून 15 -- हसनपुर, संवाददाता। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने रविवार को नगर के अल अमीन अब्दुल्ला इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ बसपा ही रखती है। बसपा सरकार में सर्वजन हिताय के लिए कार्य किया गया। दावा किया कि बहन मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में कोई भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबू मुनकाद अली ने कहा कि बसपा पार्टी से पहले एक मिशन है। इसका मकसद हर समाज के हर व्यक्ति को सम्मान व अधिकार तथा रोटी, कपड़ा तथा मकान दिलाना रहा है। चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रहते हुए बहन मायावती ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। सर्व जन हिताय की नीति पर चलते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.