लखनऊ, जून 9 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव करीब है। कार्यकर्ताओं ने जैसे लोकसभा चुनाव में सपा को जिताया वैसे ही विधानसभा चुनाव में जिताना है। यूपी को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत वोट है। भाजपा को हटाने के लिए वोट का बुलडोजर चलाकर उसे सत्ता से बाहर करना है。

भाजपा की नीतियों की आलोचना अखिलेश मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के हटने से ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। उत्तर प्रदेश में विकास और निर्माण के काम नए सिरे से शुरू होंगे। भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों ने देश के सामने संकट पैदा किया है। महंगाई, लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार ने बिजली महंगी कर...