भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए यूपी में गठबंधन करेगी AIMIM, बिजनौर में ओवैसी का ऐलान
संवाददाता, जून 30 -- UP News: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में साल 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन करने से भी परहेज नहीं करेगी। बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित 'पैगाम-ए-इत्तेहाद' कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही राम मंदिर चंदा मामले और वक्फ संशोधन कानून को लेकर भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि भारत के कोने-कोने में मुसलमान नेता बनें और वह बनेगा भी क्योंकि बीजेपी मुसलमानों को टिकट कभी नहीं देती और देती है तो सिर्फ गुलाम बनाने के लिए। मजलिस हिंदुस्तान को एक ऐसी सरकार देना चाहती है जो किसी धर्म और जाति को नहीं बल्कि हिंदुस्तान के हर इंसान को इंसाफ देने के लिए होगी। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्य विपक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.