पटना, मार्च 16 -- विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के पास आवश्यक 41 से ज्यादा वोट थे, लेकिन भाजपा ने पैसे और सत्ता के बल पर महागठबंधन के चार विधायकों को वोट देने से रोक दिया। भाजपा को लोकतंत्र नहीं, अर्थतंत्र और सत्ता तंत्र पर भरोसा है। सोमवार को उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा को न लोकतंत्र पर भरोसा है, न वह संविधान को मानती है। उसका मकसद येन केन प्रकारेण सत्ता में बने रहना है। पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भी पैसे के बल पर वोट लिया गया और एक बार फिर राज्यसभा चुनाव में अर्थतंत्र के बल पर विधायकों की खरीद की गई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस चुनाव में एनडीए द्वारा पांच उम्मीदवारों को उतारा गया था, उसी समय यह आशंका बन गई थी कि भाजपा पैसे और सत्ता तंत्र के बल पर विधायकों की खरीद-फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.