हजारीबाग, मई 8 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग भाजपा मंडल की नव नियुक्त कमेटी की संगाठनात्मक बैठक गुरुवार को बानादाग पहाड़ी स्थित सांस्कृतिक भवन में बिमल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई । संगाठनात्मक बैठक में प्रभारी के रूप में मौजूद भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू नंदनी ने संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर सभी नेता और कार्यकर्ता को मिलजुल कर काम करना होगा । इसके लिए बूथ से लेकर प्रखंड स्तर तक के संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है । इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष अरुण कुमार राणा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में सरकार बनाने को लेकर सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को परिश्रम करना होगा । यह भी पढ़ें- भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान ...