नई दिल्ली, जुलाई 24 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली प्रचंड जीत की सियासी गलियारों में तो हर जगह चर्चा है ही, अब इसकी गूंज भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) के क्लासरूम में भी सुनाई देगी। आईआईएम कलकत्ता इसकी तैयारी में जुट गया है। भाजपा की चुनावी रणनीति और प्रबंधन को केस स्टडी के रूप में शामिल करने जा रहा है। आईआईएएम का मानना है कि एक असंभव से दिखने वाले चुनाव में भाजपा की रणनीति, नेतृत्व और जमीनी प्रबंधन का तालमेल मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक रोचक स्टडी मटेरियल साबित हो सकता है। आईआईएम कलकत्ता के निदेशक आलोक राय ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि संस्थान वर्तमान में पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रबंधन का रणनीतिक विश्लेषण कर रहा है। निदेशक आलोक राय ने बताया कि यह केस स्टडी केवल आईआईएम कलकत्ता तक ही सी...