लखनऊ, नवम्बर 5 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ लगातार साजिश करने में जुटी है। लोकतंत्र को खत्म करने के लिए तरह-तरह के हथकंड़े अपना रही है। मतदाता सूची के एसआईआर के बाद अब निर्वाचन आयोग फार्म-6 के जरिए भाजपा के मतदाताओं की संख्या बढ़ाने की साजिश कर रहा है। मतदाता सूची को लेकर हमें सतर्क और सावधान रहना है। भाजपा फर्जी वोट बढ़वाने की कोशिश करेगी। फर्जी वोट बनने से रोकना है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी को लेकर जनता आक्रोशित है लेकिन निर्वाचन आयोग को कोई परवाह नहीं है।

आधार कार्ड को मतदाता सूची से जोड़ने का सुझाव अखिलेश ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधार कार्ड को वोटरलिस्ट से जोड़ा जाए। आधारकार्ड मेटल का बनाया जाए, जिससे उसका डुप्लीकेट न बन ...