भाजपा को कमजोर करना होगा: राकेश राठौर
सीतापुर, जुलाई 17 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर स्थित एक निजी पैलेस में कांग्रेस के द्वारा मुस्लिम बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद राकेश राठौर ने मुस्लिम समाज से नए नेतृत्व तैयार करने और कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के सामने दो रास्ते हैं, जिनमें से उन्हें भाजपा को कमजोर करने वाले विकल्प को चुनना होगा। सांसद ने बताया कि पिछले 30 सालों से उत्तर प्रदेश में जिन अन्य दलों को वोट दिया गया, उनके कारण अंततः भाजपा मजबूत हुई है, जबकि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब ऐसा नहीं था। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ताहिर अंसारी ने कहा कि भाजपा को रोकने का रास्ता कांग्रेस के नेतृत्व में ही मजबूत हो सकता है। कार्यक्रम संयोजक दीन मो. अंसारी ने साफ किया कि मुस्लिम समाज अब किसी का राजनीतिक गुलाम बनकर नहीं रहेगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.