नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को देर रात एनेक्सी भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई। विधानसभा चुनाव के ऐन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ संगठन के बड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के साथ पूर्वांचल को फोकस करते हुए चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशिता को लेकर पार्टी के अंदरूनी सर्वे से लेकर जातिगत समीकरणों तक पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल हुए। कोर कमेटी की बैठक में वैसे तो चर्चा पूरे प्रदेश के चुनावी रणन...