हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- हल्द्वानी। भाजपा के 65 पार के चुनावी लक्ष्य के जवाब में कांग्रेस ने उत्तराखंड में 45 पार का नारा बुलंद कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को फॉर्चुन होटल में पत्रकार वार्ता में दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने अपनी दावेदारी से किनारा करते हुए कहा कि कांग्रेस में उनसे भी खूबसूरत और कई सक्षम चेहरे हैं। मुख्यमंत्री का फैसला राहुल गांधी और पार्टी हाईकमान करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के 65 पार के नारे के सवाल पर रावत ने कहा कि कांग्रेस 45 पार करेगी और पूर्णबहुमत से सरकार बनाएगा। बकौल रावत 'मैं चाहता स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष का सशक्त होना भी बहुत जरूरी है।' यह भी पढ़ें- कांग्रेस में मुझसे भी कई खूबसूरत चेहरे; उत्तराखंड में C...