बलरामपुर, अप्रैल 10 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की व लालनगर मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा रहे। प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जनसंपर्क और स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने...