भाजपा के 32 पार्षदों ने अपनी मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 25 -- Nagar Nigam Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब महापौर सुषमा खर्कवाल से नाराज भाजपा के 32 पार्षद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलने पहुंचे। इन पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वरिष्ठ पार्षद देव शर्मा मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे पार्षदों ने महापौर पर विकास कार्यों में खुला भेदभाव करने का आरोप लगाया और दस्तावेजों के साथ पूरी शिकायत सौंपी। पार्षदों का कहना था कि जिन जनप्रतिनिधियों से महापौर की राजनीतिक सहमति नहीं है, उनके वार्डों में विकास कार्यों के लिए बजट तक जारी नहीं किया गया। मिलने वालों में कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह गब्बर, प्रमोद सिंह राजन, शैलेंद्र वर्मा, मुकेश सिंह मोंटी, विमल तिवारी, कमलेश सिंह, कौशलेंद्र द्विवेदी तथा पार्षद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.