कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। क्षेत्र के 17 जिलों के 254 मंडलों में यात्राएं निकाली गईं। जिला स्तरीय यात्राओं में कानपुर में गोविंद नगर, कल्याणपुर और दक्षिण क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में निकली यात्राओं में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिलाओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोविंदनगर विधानसभा के लाजपत नगर मंडल के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में शास्त्री नगर अटल चौक से मरियमपुर चौराहा तक यात्रा निकली। विधायक सुरेंद्र मैथानी और भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इसमें हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा आद्रीका दुबे भारत माता और सान...