नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- दिल्ली में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेयर का चुनाव बेहद आसानी से जीत लिया है। संख्याबल में पिछड़ चुकी आम आदमी पार्टी (आप) ने उसके लिए मैदान खाली छोड़ दिया था और कांग्रेस के लिए मुकाबला सांकेतिक ही था। रोहिणी पूर्व से भाजपा के पार्षद प्रवेश वाही बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुने गए तो आनंद विहार से भाजपा पार्षद मोनिका पंत एमसीडी की डिप्टी मेयर बनीं। दोनों को 156 वोट हासिल हुए। वहीं, कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार हाजी जरफ को 9 वोट हासिल हुए। बेगमपुर के भाजपा पार्षद जय भगवान यादव, पहाड़गंज से भाजपा पार्षद मनीष चड्ढा और शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद जलज चौधरी एमसीडी की स्थायी समिति के सदस्य चुने गए।कितने वोटर थे चुनाव में इस साल के मेयर चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कुल 273 व...