भाजपा के 12 साल के कार्यकाल में आम आदमी के बज गए 12: पप्पू यादव
मुंगेर, जून 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने गुरुवार को जमालपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर किसान, मजदूर, छात्र और नौजवानों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भाजपा सरकार और प्रशासन की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। तथा कहा कि भाजपा के 12 वर्षों के कार्यकाल में आम आदमी के 12 बज गए हैं। महंगाई, बेरोजगारी, प्रशासनिक लालफीताशाही और पुलिसिया तानाशाही से आम लोग परेशान हैं, जबकि सरकार के मंत्री, सांसद और अन्य नेता केवल सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में नोटबंदी, कोरोना काल की अव्यवस्थाएं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक तनाव जैसी समस्याएं आम जनता की नियति बन गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी भ्रष्टाचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.