प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। 14 और 15 मार्च को भाजपा महानगर, गंगापार एवं यमुनापार के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले होली एवं बसंतोत्सव कार्यक्रम में चर्चित कलाकार सतरंगी छटा बिखेरेंगे। शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम की व्यवस्था टीम व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि 14 मार्च को तृप्ति शाक्या का भजन गायन और अनामिका जैन अम्बर की काव्य प्रस्तुति होगी।15 मार्च को कैलाश खेर, सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन का सुगम संगीत जबकि अनामिका जैन अम्बर का काव्यपाठ होगा। दोनों दिन के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। तैयारी बैठक में शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, मनोज कुशवाहा, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.