प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। 15 मार्च को भाजपा महानगर, गंगापार एवं यमुनापार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले होली एवं बसंतोत्सव कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने व्यवस्था टीम से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अलावा विचार परिवार के लोग भी सम्मिलित हों। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। बैठक में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, महापौर गणेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, कमलेश गौतम, रवि के...