लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की रणनीति बनाएगी। तरह-तरह के हथकंडे अपनाएगी लेकिन इस बार भाजपा की कोई चालाकी काम नहीं आएगी। जनता भाजपा के कुशासन से बहुत नाराज है। पूरा पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है। आम जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के आतुर है। अखिलेश ने ये बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। यह भी पढ़ें- लोगों को उजाड़ने को भाजपा अपनी ताकत समझती है : अखिलेशभाजपा का दो दशक का हिसाब अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2027 विधानसभा का चुनाव यूपी की जनता के भविष्य का चुनाव है। चुनाव में भाजपा को दो दशक का हिसाब देना होगा। उत्तर प्रदेश की जनता की ताकत भाजपा का सफाया कर देगी...