आरा, अप्रैल 7 -- आरा। भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसे लेकर सात से 12 अप्रैल तक स्थापना सेवा सप्ताह के तहत गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे मंगलवार को इस अभियान की शुरूआत जगदीशपुर के आधा दर्जन से अधिक गांवों से की गई। जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक इं. धिरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस दौरान केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जाएगी। जगदीशपुर के दियुल, पलिया, कोकिला, उगना, भड़सरा, तेंदुनी और सिअरुआ गांव में भाजपा नेताओं ने भ्रमण किया। इस दौरान पार्टी का झंडा फहराया गया। जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं की ओर से गांव के वरिष्ठ कार्यकताओं और लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रहलाद राय, प...