बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा का स्थापना दिवस छह अप्रैल को मनाया जाएगा। स्थापना दिवस को भव्य बनाने को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय पर एक तैयारी बैठक हुइ। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने स्थापना दिवस की विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। देश में करोड़ों कार्यकर्ता इस दिवस को उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाते हैं। इस बार का हमारा मूलमंत्र 'राष्ट्र प्रथम' है। बैठक में स्थापना दिवस के पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। पांच से सात अप्रैल तक पार्टी कार्यालयों को सजाने, छह अप्रैल को ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण, बूथ स्तर पर कार्यक्रम, घर-घर ध्वज लगाकर सोशल मीडिया पर प्रसार, आठ अप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.