शामली, अप्रैल 11 -- शामली। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत नगर के मोहल्ला अटल विहार में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन अरविंद संगल ने शिरकत की। चौपाल को संबोधित करते हुए अरविंद संगल ने भाजपा के इतिहास और वर्तमान कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी हमेशा जनता की सेवा और उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान ढेवा बस्ती में अतिक्रमण एवं सड़क निर्माण से जुड़ी एक प्रमुख समस्या का मौके पर ही समाधान कराए जाने से लोगों में संतोष और उत्साह देखने को मिला। चौपाल के बाद कार्य...