कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा ने अपने 47वें स्थापना दिवस को उल्लास के साथ मनाया। क्षेत्रीय दफ्तर में पार्टी झंडा फहराया गया। इस मौके पर मिठाई बांटी गई तो कुछ पार्टीजनों ने गुलगुला भी बंटवाया। उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने भी झंडा फहराया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग,तपस्या के बूते ही पार्टी नित नए मुकाम हासिल कर रही है। ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के दम पर यूपी मिशन-2027 सफल ही नहीं बल्कि जीत का नया रिकार्ड कायम करेगा। क्षेत्रीय दफ्तर नौबस्ता सुबह से दुल्हन की तरह सजा था। महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, विनोद शुक्ला, वरुण, ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, शिवराम सिंह, अनूप अवस्थी, रघुनंदन भदौरिया रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.