पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। भाजपा कार्यालय पर छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलशन आनंद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने कहा कि भाजपा का 47वां स्थापना दिवस है। यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक त्यौहार की तरह है। इसे हम सभी कार्यकर्ता बड़े हर्षोल्लास के साथ बूथ स्तर तक मनाएंगे।इसमें सजावट और अन्य तैयारियों में सिर्फ स्वदेशी उत्पादों का ही उपयोग किया जाए। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व में भी वे पार्टी का स्थापना दिवस मनाते रहे हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.