पटना, मार्च 25 -- बिहार में भाजपा का स्थापना दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस दौरान पांच से 12 अप्रैल तक आठ दिनों तक कार्यक्रम होंगे। स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पांच से सात अप्रैल को पार्टी पदाधिकारी कार्यालय की सजावट करेंगे। छह अप्रैल को सभी जगहों पर विकास यात्रा होगी। कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे। सभी ध्वज के साथ सेल्फी लेंगे और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करेंगे। छह या सात अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। आठ और नौ अप्रैल को जिला कार्यालय में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। इसमें विभिन्न चयनित विषयों पर चर्चा की जाएगी। सात से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.