मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के समर्पित, निष्कलंक एवं ऐतिहासिक सेवा काल के उपलक्ष्य में भाजपा पूर्वी जिला सेवा संकल्प अभियान का आयोजन करेगी। यह अभियान को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगगा। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अभियान को लेकर महामंत्री मनोज तिवारी को संयोजक और उपाध्यक्ष सुरेश कुमार व किसान मोर्चा के पंकज सिंह को सह संयोजक मनोनीत किया गया है।बिहार भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सह विधायक मनोज शर्मा, पूर्व मंत्री रामसूरत राय एवं जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को आम जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- 25 वर्ष के कार्यकाल...