हल्द्वानी, मई 21 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक की पहल पर गुरुवार को मुखानी में कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नगर नायकों को सम्मानित किया गया। इनमें आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, बैणी सेना, सेवानिवृत्त सैनिक, स्वच्छता कर्मी, पुजारी व शिक्षक शामिल रहे।मनोज पाठक ने कहा कि समाज के वास्तविक नायक वह लोग हैं, जो निस्वार्थ भाव से सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज के ऐसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देना है। वरिष्ठ समाजसेवी बिसंभर कांडपाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार जताया। भुवन पांडे, पीसी पंत, पूरन चंद्र जोशी, नारायण सिंह किरौला, हेम अवस्थी, भगवंत स...