गुमला, फरवरी 17 -- गुमला, प्रतिनिधि। नप चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा के समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने अपनी चुनावी प्रचार तेज कर दी है। इसी बीच मंगलवार को भाजपा के समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुमला पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने बूथ स्तर पर तैयारी मजबूत करने, घर-घर संपर्क बढ़ाने और मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करने की रणनीति पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि स्थानीय नप चुनाव शहर और कस्बों के विकास की दिशा तय करते हैं, इसलिए सभी को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सभा को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने मौजूदा झारखंड सरकार पर तीखा निशाना साधते हुई बोला कि वर्तमान शासन में बिना घूस दिए आम लोगों का काम नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.