लखनऊ, अप्रैल 23 -- भाजपा महानगर कार्यालय में हुई एक बैठक में अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि सभी मंडलों में पार्टी नारी शक्ति सम्मेलन तथ महिला जनाक्रोश पदयात्रा निकालेगी। उन्होंने इसकी तैयारियों पर भी चर्चा की। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पार्टी महानगर के सभी मंडलों पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। 25 से 30 अप्रैल तक सभी मंडलों पर नारी शक्ति सम्मेलन एवं महिला जनाक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी। मंडल क्षेत्रों में नारी शक्ति सम्मेलन के जरिए महिलाओं तक सीधे सम्पर्क किया जाएगा। इसके लिए महिला मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। जनाक्रोश पदयात्रा के जरिए कांग्रेस के साथ विपक्ष के ढोंग और महिला विरोधी सोच को उजागर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध बर्दाश्त नहीं : रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.