दुमका, जनवरी 4 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं समाजसेवी, हंसडीहा निवासी रविशंकर जायसवाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुटने लगे। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार अहले सुबह दिल्ली से पार्थिव शरीर जैसे ही हंसडीहा पहुंचा, उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उनके आवास पर उमड़ पड़ी। अंतिम दर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों सहित आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा को याद किया। दिवंगत रविशंकर जायसवाल का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.