गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। हरियाणा में आगामी नगर निकाय चुनावों की सुगबुगाहट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में राज्य संकल्प पत्र निर्माण समिति की पहली अहम बैठक आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनावी घोषणा पत्र को लेकर लगभग दो घंटे तक गहन चिंतन-मनन हुआ। विकासोन्मुख और जनहितकारी होगा संकल्प पत्रबैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भाजपा का संकल्प पत्र केवल कागजी वादा नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य फोकस शहरों के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर है। बैठक में मुख्य रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.