भाजपा के षडयंत्र को विफल करने की ताकत सपा के पास: अखिलेश
लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है। भाजपा के षड्यंत्र को समाजवादी पार्टी ही विफल कर सकती है। समाजवादी पार्टी के ही पास भाजपा के षड्यंत्र को विफल करने की ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जुल्म-ज्यादती की पराकाष्ठा हो गई है। भाजपा सत्ता के दुरुपयोग को अपना अधिकार समझती है।
भाजपा सरकार के कृत्य अखिलेश ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी, चंदा चोरी और राम धन की लूट को गंभीरता से नहीं लिया। सरकार ने चढ़ावा, चोरी में शामिल बड़े लोगों को बचाने का काम किया है। उसने जनता के भरोसे को तोड़ा है। चोरी और लूट करने वालों को संरक्षण दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.