उन्नाव, मार्च 31 -- उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी में होली एवं ईद मिलन समारोह हुआ। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज देश को विश्व युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया गया है पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की किल्लतसे लोग जूझ रहे हैं देश संक्रमण काल की स्थिति से गुजर रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने कहा कि आज संक्रमण काल की इस दौर में गंगा जमुनी तहजीब को कांग्रेस कार्यकर्ता बनाये हुए हैं। उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला छुन्ना ने कहा कि कुछ लोगों की करनी और कथनी में खासा अंतर है। पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि जनहित के मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा का जुझारू तेवर कांग्रेस संगठन को दिनों दिन आगे बढ़ा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...