मथुरा, अप्रैल 9 -- आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो यात्रा का बुधवार को मथुरा नगर निगम क्षेत्र में पहुंचने पर पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के दौरान यूपी में बेरोजगारी बढ़ी है। जो सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती है, उसे सत्ता में रहने का हक नहीं है। उनका काफिला नरसीपुरम पर पहुंचने पर फल आदि की रेहड़ी, छोटे वाहन वाले, दुकानदारों ने उनका स्वागत किया। यात्रा में सांसद संजय सिंह के साथ दिल्ली के चार बार के विधायक चौधरी सुरेंद्र कुमार, दिल्ली विधायक अनिल झा, पूर्व विधायक एवं सह प्रभारी उत्तर प्रदेश दिलीप पांडे, निवर्तमान अध्यक्ष सभाजीत सिंह ,निवर्...