आरा, अप्रैल 1 -- आरा, संसू। भोजपुर के वरीय भाजपा कार्यकर्ता और श्रीराम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नरही निवासी यदुपति सिंह का निधन हो गया। मंगलवार की दोपहर आरा के हरिजी के हाता स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे फुटबॉल प्रेमी भी थे। निधन की सूचना मिलते ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा प्रबुद्ध लोगों ने उनके आवास पर पहुंच पुष्पांजलि अर्पित की। यह जानकारी उनके पुत्र अनिल दत्त सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...