भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीलाल साह के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि श्री लाल साह संघ और जनसंघ पृष्ठभूमि से आते थे। भाजपा जिला महामंत्री योगेश पांडेय, नीतेश सिंह, उमाशंकर, विजय साह, मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती, वार्ड पार्षद सह जिला प्रवक्ता पंकज गुप्ता, भाजपा नेता विनोद सिन्हा, जिला प्रवक्ता प्रदीप जैन आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...