मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- सरैया। मधौल निवासी 90 वर्षीय विंदेश्वरी ठाकुर का शनिवार को निधन हो गया। वे जेपी आंदोलन के सक्रिय सेनानी रहे थे। जिले के पश्चिमी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका रही थी। निधन पर भाजपा जिला मंत्री राजकुमार श्रीवास्तव, धर्म जागरण मुजफ्फरपुर के संयोजक सुनील ठाकुर, भाजपा नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख पति राजकुमार साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया गणिनाथ सहनी, अर्जुन लाल साह, सच्चिदानंद ठाकुर, त्रिभुवन ठाकुर एवं दामोदर ठाकुर ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.