मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। माड़ीपुर के एक होटल के सभागार में गुरुवार को पुस्तक लोकार्पण समारोह के दौरान संबोधन के क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुकांत झा को अटैक आया। वे मंच पर ही गिर गए। समारोह में मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए और कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। उपस्थित लोग उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका निधन हो गया। शुक्रवार को पुरानी बाजार से उनकी शवयात्रा निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि विष्णुकांत जनसंघ से ही पार्टी से जुड़े थे। उनकी गिनती भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में होती थी। वे मुजफ्फरपुर नगरपालिका में वार्ड कमिश्नर के पद पर भी निर्वाचित हुए थे। उनके निधन पर सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार, डॉ. तारण राय, डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.